हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर पुलिस ने लूट के मामले में वांछित एक आरोपी के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया है। आरोपी का नाम हरियाणा के जनपद नूहु के थाना पुन्हाना क्षेत्र के गांव जयमत निवासी साबिर उर्फ भूतू लुटेरा है जिस पर आरोप है कि उसने एक साल पहले अपने साथियों के साथ मिलकर डंपर लूट की घटना को अंजाम दिया था जिसके बाद से ही आरोपी फरार चल रहा है।
हाफिजपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि सात महीने से वांछित आरोपी के घर पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा किया। न्यायालय के आदेश पर गांव में मुनादी कराकर घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया है।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878
अग्रवाल महासभा चुनाव : अग्रबंधु सेवा ग्रुप की ओर से सदस्य कार्यकारिणी पद पर मुदित मोहन अग्रवाल (चौबे जी) मैदान में






























