
मृतकों के नाम राशन निकालने के मामले में राशन डीलर को नोटिस जारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गांव ददायरा में राशन घोटाले का बड़ा खुलासा हुआ है। जांच कमेटी की रिपोर्ट में मृतकों के नाम पर राशन निकालने और ग्रामीणों को कम तौलकर राशन देने के मामले की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के आधार पर जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. सीमा बालियान ने राशन डीलर को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। अब डीलर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी चल रही है।
आपको बता दें कि ग्रामीण शिकायतकर्ताओं धर्मेंद्र शर्मा और सुंदर सिंह ने डीएम अभिषेक पांडेय से शिकायत की थी कि ग्राम सचिव और राशन डीलर मिलकर वर्षों से मृतकों के नाम पर राशन निकालकर हेराफेरी कर रहे हैं। ऑनलाइन जांच में भी सामने आया कि जिनकी मौत हो चुकी है, उनके नाम पर हर महीने राशन उठाया जा रहा है। मामले में 103 ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। इनमें से 43 ग्रामीणों ने डीलर पर कम राशन तौलने और अभद्रता का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से यह गड़बड़ी चल रही थी, लेकिन अब मामले के खुलासे के बाद उम्मीद जगी है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010































