👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद के बहादुरगढ़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में जेई भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरा है जिसके बाद एसडीओ राकेश कुमार ने वीडियो के आधार पर जेई को नोटिस जारी किया है. साथ ही स्पष्टीकरण मांगा है.
मामला नए कनेक्शन से जुड़ा बताया जा रहा है जहां एक उपभोक्ता काफी समय से कनेक्शन के लिए चक्कर काट रहा था. वीडियो में देखा जा सकता है कि जेई ने उपभोक्ता को कनेक्शन के लिए बुलाया और उपभोक्ता अपने कागजात ऊर्जा निगम के जेई को दे रहा है जिसमें जेई दस्तावेजों के ऊपर कुछ नकदी भी लेकर बैठा हुआ है. प्रकरण सामने आने के बाद एसडीओ राकेश कुमार ने नोटिस जारी किया है.
Branded Men’s Wear पर 50% तक की छूट: 9927143205 || Visit Today & Get 1 Gift FREE































