👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं का फायदा उठा रहे हैं अपात्रों को रिकवरी के लिए नोटिस जारी किए जा रहे हैं जिससे सभी में हड़कंप मचा है. बता दें कि जनपद के कई ऐसे अपात्र हैं जो किसान सम्मान निधि एवं राशन कार्ड का गलत तरीके से फायदा उठा रहे हैं. ऐसे में कई पात्र वंचित रह गए हैं जिन्हें सरकारी योजना का फायदा नहीं मिल पा रहा. इसी क्रम में अब गढ़ तहसील क्षेत्र में अपात्रों को नोटिस भेजने शुरू हो गए हैं. रिकवरी का नोटिस मिलने के बाद सभी में हड़कंप मचा है.
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509




























