
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला पंचायत राज अधिकारी शिव बिहारी शुक्ला ने सहायक विकास अधिकारी शिवम पांडे को नोटिस जारी किया है। शिव बिहारी शुक्ला ने बताया कि एक प्रकरण में सहायक विकास अधिकारी शिवम पांडे की जांच उपनिदेशक मेरठ मंडल द्वारा की गई। 9 अक्टूबर को जांच आख्या निदेशालय में प्रस्तुत कर दी गई लेकिन एडीओ पंचायत द्वारा 31 अक्टूबर तक अपने साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया। इस प्रकरण में उन्हें नोटिस जारी किया गया है।























