
👁 0 views Views
जिला विद्यालय निरीक्षक के दफ्तर पर शिक्षणेत्तर संघ का धरना व प्रदर्शन
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): यू०पी० एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन (उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ ) के प्रदेशीय आव्हान पर बुधवार को हापुड़ में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर एक दिवसीय धरने का आयोजन किया गया।धरने में प्रदेश स्तर की समस्याओं का मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा के नाम एक ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक हापुड़ को दिया गया। जनपद स्तर की समस्याओं का ज्ञापन पृथक से दिया गया। धरने पर संगठन के प्रदेश संयुक्त मंत्री मोहित राघव, जिलाध्यक्ष संचित त्यागी,कोषाध्यक्ष गौरव शर्मा आदि उपस्थित थे।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601































