
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ए०सी०पी० प्रकरणों के लंबे समय से निस्तारण न होने से नाराज जनपद हापुड़ के माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने लेखाधिकारी ऑफिस का घेराव किया।
आरोप है कि माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मिलने वाले ए०सी०पी० के लाभ की पत्रवालियो को बार-बार रोककर अपने निजी स्वार्थ हेतु अनावश्यक आपत्तियां लगाई जा रही थी। पत्रावलियां भी काफी लंबे समय से लंबित थी जिसके विरोध में मंगलवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के प्रतिनिधि मंडल द्वारा वित्त एवं लेखाधिकारी से मिलकर वार्ता की। वार्ता में लेखाधिकारी द्वारा संतोषजनक जवाब न मिलने पर शिक्षणेत्तर कर्मचारी उनके ऑफिस में ही धरने पर बैठ गए। उसके बाद लेखाधिकारी द्वारा दो दिन के अन्दर सभी पत्रवालियो पर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया है। अगर दो दिन में पत्रवालियो पर कार्यवाही नहीं होगी तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
वार्ता में प्रदेश मंत्री मोहित राघव,पूर्व प्रधानाचार्य एवं समाजवादी शिक्षक सभा हापुड़ के जिलाध्यक्ष राजेश यादव, मंडल अध्यक्ष मेरठ गौरव शर्मा आदि उपस्थित रहे।






















