
व्यापारमंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिले मनोनयन पत्र
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की एक बैठक बुधवार को पिलखुआ नगर अध्यक्ष संदीप अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर आयोजित की गई।बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष महेश अग्रवाल, मंडल संरक्षक सुभाष गोयल
, जिला अध्यक्ष सुनील गोयल आदि ने बैठक को संबोधित करते हुए संगठन की एकता पर बल दिया और कहा कि संगठन का उद्देश्य व्यापार हित सर्वोपरि है।बैठक में नवीन दायित्व कार्यकारणी सदस्यों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए और 14 सितंबर को बिजनौर में आयोजित अधिवेशन में आने के लिए सभी को आमंत्रित किया गया।बैठक में व्यापारी जगदीश प्रसाद, संदीप अग्रवाल ,राजकुमार, सत्येंद्र चौहान, नवनीत अग्रवाल ,सुनील कुमार आदि व्यापारी उपस्थित थे।
The Raymond Shop से उठाएं 50% तक सेल का फायदा: 9149331926

































