हापुड़ के लक्ष्मण मैदा वाले प्रभारी मनोनीत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : खतौली विधानसभा सीट पर हो रहे उप चुनाव में रालोद प्रत्याशी मदन भैया की भारी मतों से जीत के लिए रालोद हाईकमान ने 11 प्रभारियों की नियुक्ति की है जिसमें हापुड़ के प्रमुख व्यवसायी व चेयरमैन पद के भावी प्रत्याशी लक्ष्मण गोयल मैदा वाले का नाम भी शामिल है। व्यापार प्रकोष्ठ ने मेरठ के अरुण मलिक, राजू तेवतिया, रोहित चौधरी, नितिन खरे, हापुड़ के लक्ष्मण गोयल व दिनेश प्रकाश गुप्ता, अमरोहा के दीपक रस्तोगी, शामली के सुधीर काटियान, मुरादाबाद के उपेंद्र चौधरी व लखनऊ के निखिल जैन को प्रभारी मनोनीत किया है।


























