👁 0 views Views
घुमंतु जाति के लोगों ने मांगी बिजली सप्लाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): समाजवादी मजदूर सभा जनपद हापुड़ के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन देकर घुमंतु जाति के लोगों को बिजली सप्लाई की मांग की।
ज्ञापन में अधिवक्ता पुरुषोत्तम वर्मा, नीरज कुमार, प्रीति रानी, गीता पिंकी आदि ने बताया है कि गत दिनों घुमंतु जाति के लोगों के गढ़ रोड पर स्थित अस्थाई आवास के बिजली कनैक्शन काट दिए गए थे जिस कारण उन्हे भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में घुमतु जाति के लोगों को बिजली आपूर्ति करने की मांग की गई है।
हापुड़ में बन रहा एम एंड एम प्लाजा, निवेश का बेहतर विकल्प: 9068082168


























