हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : शातिर ठगों ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के व्यापारियों से करोड़ों रुपए की ठगी कर ली जिन्हें हापुड़, नोएडा समेत विभिन्न क्षेत्रों के व्यापारियों ने माल बेचा था. आरोपियों ने करोड़ों का माल खरीदा जिसके लिए उन्होंने विश्वास बनाए रखने के लिए कुछ एडवांस पेमेंट भी किया लेकिन पूरा माल हासिल होने के बाद ठग रफूचक्कर हो गए.
बता दें कि नोएडा के सेक्टर 63 के ई ब्लॉक में एक कंपनी खुली थी जहां पिछले साल दिसंबर में कंपनी के मैनेजर और परचेज मैनेजर के संपर्क में आए हापुड़ के एक व्यापारी ने भी सात लाख का प्लाईवुड का माल बेचा था. इसी तरह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अन्य व्यापारी भी आरोपियों के झांसे में आ गए. करोड़ों रुपए का सामान मिलने के बाद ठग फरार हो गए.
ये भी देखें: हापुड़ के सर्राफा बाजार में आंध्र प्रदेश पुलिस का छापा
विश्वसनीयता के साथ कराएं Full Body Checkup, वह भी सबसे कम दामों पर: 7817982711
























