सांड के हमले से घायल दरोगा नोएडा रेफर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भीमनगर पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा महाराज सिंह शनिवार की शाम को सांड के हमले में घायल हो गए थे, रविवार को उन्हें यथार्थ हास्पीटल नोएडा रेफर कर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने हापुड़ के देव नंदिनी अस्पताल पहुंच कर घायल दरोगा महाराज सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिवारजनों से वार्ता की। घायल दरोगा को और बेहतर इलाज के लिए नोएडा के यथार्थ हास्पीटल रेफर किया गया है।
बता दें कि दरोगा महाराज सिंह शनिवार की शाम ड्यटी पर तैनात थे कि एक सांड ने दरोगा को पीछे से उठाकर फैंक दिया जिस कारण दरोगा घायल हो गए और उन्हें हापुड़ के देव नंदिनी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065




























