Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : नोएडा से उड़ाई गई एक लग्जरी कार को जब खोजते-खोजते नोएडा पुलिस हापुड़ के कुचेसर रोड चौपला पर पहुंची तो पुलिस ने एक नहीं दो लग्जरी गाड़ियां आरोपी के घर से बरामद की। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह नोएडा के निठोरी से एक सिफ्ट डिजायर कार चोरी चली गई। जब गाड़ी मालिक को चोरी का पता चला तब उसने तुरंत नोएडा पुलिस को सूचित किया। गाड़ी में लगी जीपीएस की मदद से नोएडा पुलिस को गाड़ी की लोकेशन थाना बाबूगढ़ के कुचेसर रोड चौपला पर एक किसान के घर में मिली। नोएडा पुलिस ने किसान के घर छापामारी की तो पुलिस को चोरी की एक नहीं दो लग्जरी गाड़ियां मिली। इस सिलसिले में पुलिस ने दोनों गाड़ियों को बरामद कर दो आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606






























