
20 साल पहले सिपाही से लूटी गई रायफल का आज तक नहीं लगा कोई सुराग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश की हाईटेक पुलिस को बदमाश अक्सर चकमा दे देते हैं। 20 साल पहले सिपाही से हुई राइफल की लूट का आज तक कुछ पता नहीं चल सका है। यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया है।
घटना वर्ष 2006 की है। उस समय जनपद गाजियाबाद हुआ करता था। थाना सिम्भावली से रायफल लेकर एक सिपाही दोपहर के समय गांव श्यामपुर स्थित बैंक पर ड्यूटी देकर वापस आ रहा था कि रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने गांव बुकलाना के पास सिपाही से राइफल लूट की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। दो घंटे की देरी से पहुंचे पुलिस के आला-अफसर जांच में जुटे लेकिन अभी तक लूटी गई राइफल का आज तक कोई सुराग नहीं लगा है।
नवादा स्थित J.P. Public School में प्ले ग्रुप से 9वीं व 11वीं तक प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ: 8171903622, 8077856064, 9027676288




























