हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पिलखुवा की गांधी रोड पर स्थित फ्लाईओवर को लोगों ने अवैध रूप पार्किंग बनाया हुआ है जिसकी वजह से फ्लाईओवर पर जाम की स्थिति बनी रहती है। कुछ दिन पहले पुलिस ने फ्लाईओवर पर खड़े वाहनों का चालान किया था लेकिन उसके बावजूद कार सवार सुनने को तैयार नहीं है। आपको बता दें कि पिलखुवा के गांधी बाजार, जवाहर बाजार में लोग सामान खरीदने के लिए दूर-दूर से आते हैं लेकिन पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने की वजह से मजबूरन उन्हें फ्लाईओवर पर ही वाहनों को पार्क करना पड़ता है। ऐसे में फ्लाईओवर पर कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। पुलिस ने कई बार वाहनों के चालान भी किए लेकिन इसके बावजूद कार सवार वाहन फ्लाईओवर पर ही खड़ा करते हैं। कई बार तो वाहनों की कतार काफी लंबी हो जाती है। पुल के दोनों ओर लोग गाड़ियां खड़ी कर देते हैं जिससे यातायात प्रभावित होता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित विभाग को क्षेत्र में एक स्थाई पार्किंग बनानी चाहिए जिससे लोग अपने वाहनों को खड़ा कर सकें।
85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…
Read more























