हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अब आप घर बैठे ही वाहन चोरी, वाहन लूट, नाबालिग की गुमशुदगी, मोबाइल स्नैचिंग, साइबर क्राइम आदि से जुड़ी शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए आपको डाउनलोड करना है यूपी कॉप एप्प है जहां जाकर आप ई-एफआईआर रजिस्टर कर सकते हैं। इसके लिए आपको थाने आने की जरुरत भी नहीं होगी। बता दें कि लोगों को जागरुक करने के लिए जनपद के हापुड़ देहात थाने में पोस्टर चिपकाए जा रहे हैं जिसके माध्यम से लोगों को जागरुक किया जा रहा है।
आए दिन लोग साइबर समेत अन्य क्राइम का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में आपको वाहन चोरी, वाहन लूट, नाबालिग की गुमशुदगी, मोबाइल स्नैचिंग, साइबर क्राइम से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराने के लिए कहीं जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। गूगल प्ले स्टोर पर जाकर आप यूपी कॉप एप्प डाउनलोड कर सकते हैं जहां अज्ञात के खिलाफ ई एफआईआर रजिस्टर करा सकते हैं।


























