VIDEO: देश के विकास में बाधा बर्दाश्त नहीः योगी










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) :  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को यहां कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में विकास की लहर दौड़ रही है और उत्तर प्रदेश का भी चहुंमुखी विकास हो रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से समाज का हर वर्ग लाभान्वित हुआ है। देश व प्रदेश के विकास में किसी भी प्रकार की बाधा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार के बुलडोजर से माफियों व गुंड़ों में हड़कंप मचा है। तालिबानी भाषा बोलने वाले व तालिबान समर्थकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ जनपद हापुड़ के धौलाना विधानसभा क्षेत्र के गांव खेड़ा मे नागरिकों की एक विशाल जनसभा को बुधवार की अपराह्न सम्बोधित कर रहे थे। योगी को सुनने के लिए भारी वर्षा के बावजूद नागरिकों का ऐसा समूह उमड़ा की सभा स्थल भी छोटा पड़ गया। सभा स्थल पर उमड़ी भीड़ को देखकर मुख्यमंत्री भी गदगद हो उठे। मुख्यमंत्री ने जनपद हापुड़ की तीन सौ चालीस करोड़ रुपए की विकास योजनाओं का शिलान्यास भी किया। उन्होंनें कहा की यदि धौलाना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का विधायक होता तो धौलाना क्षेत्र को विकास की योजनाओं का और अधिक लाभ मिलता। मुख्यमंत्री ने हापुड़ के विधायक विजयपाल व गढ़ के विधायक कमल मलिक की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे जब भी मुझसे मिलते है उनके पास अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र की विकास की योजनाएं होती हैं और वे योजनाओं की स्वीकृति मिलने के बाद ही उनका पीछा छोड़ते है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार ने व्यापक परिवर्तन किए है। सन् 2017 के पहले प्रदेश में जिन गुंड़ों व माफियों का राज चलता था उन पर भाजपा सरकार का बुलडोजर चला है और समाज में भय व आतंक पैदा कर अनाप-शनाप सम्पत्ति एकत्र करने वालों की सम्पत्तियों को जब्त किया गया है। भाजपा के पुनः सत्ता में आने पर यह बुलडोजर और गति पकड़ेगा। भाजपा गुंड़ों और माफियों से ढंग से निबटना जानती है। उन्होंने जातीयता और गुंडागर्दी को बढ़ावा देने वालों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि व्यक्तिगत पहचान देश की पहचान से बड़ी नहीं हो सकती। व्यक्तिगत पहचान देश की तरक्की में बाधक नहीं होनी चाहिए।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने समाज के हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनाई है जिन्हें बिना किसी भेदभाव के कार्यान्वित किया गया है। उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण देश की सीमाएं सुरक्षित है और दुश्मन की हिम्मत आंख उठाकर देखने की नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कहा उसे करके दिखाया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़े ही आत्मविश्वास के साथ उपस्थित जनसमूह को विश्वास दिलाया की भाजपा वर्ष-2017 का रिकार्ड तोड़कर एक नया रिकार्ड बनाएगी और विधानसभा चुनाव में भाजपा 350 सीटों पर विजयश्री हासिल करेगी। चुनाव में जब अच्छे लोग चुने जाते है  तो सरकार भी अच्छी बनती है और विकास को गति मिलती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश को दंगा रहित प्रदेश बनाने के संकल्प को पूरा किया है। किसी के जीवन के साथ खिलवाड़ करने की किसी को इजाजत नहीं है। तालिबान समर्थकों से सतर्क रहना होगा। उन्होंने जय श्री उदघोष के साथ अपने भाषण को विराम दिया।








Related Posts

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के मेन तिराहा पर स्थित पंकज हैंडलूम पर जीएसटी विभाग की टीम पहुंची। सर्वे के…

Read more

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

🔊 Listen to this धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र का एक मामला सामने आया है जहां एक गर्भवती महिला…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे

धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे
error: Content is protected !!