संदिग्ध वाहनों को कोई छूट नहीं
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जब भी आप दुपहिया वाहन पर सवार होकर घर से निकलें तो ट्रैफिक रुल पालन करने की सभी जरुरतें पूरी करके ही निकलें और यदि आप यह सोच रहे है कि अब तो रात हो चली है अब कौन चैक करेगा, तो इस गलत फहमी को भी दूर करके निकलें, क्योंकि यह पता किसी को भी नहीं होता कि कहां पुलिस चैकिंग करते हुए मिल जाए। पुलिस सभी संदिग्ध स्थानों पर राउंड दी क्लाक चैकिंग में जुटी है। महिलाएं व बच्चों को भी किसी प्रकार की छूट नहीं है।
जनपद हापुड़ के सभी मुख्य मार्गों, सम्पर्क मार्गों व चौराहों, ओवर ब्रिज के आस-पास तथा स्वर्ग आश्रम रोड आदि इलाकों में पुलिस चैकिंग को गति दी गई है। वाहनों की जब्ती के साथ-साथ ई चालान भी किए जा रहे है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा का कहना है कि संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त व ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के साथ कोई रियायत नहीं बरती जाएगी।
VIKAS GLOBAL SCHOOL (DEFENCE ACADEMY) में प्रवेश प्रारम्भ: 8710848586


























