हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी तीन दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। लापता किशोरी के परिजनों का आरोप है कि एक गांव के ही कुछ युवक उसे बहला-फुसला कर अपनी ई-रिक्शा में ले गए हैं। दुष्कर्म की आशंका जताते हुए इस संबंध में परिजनों ने पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन का दरवाजा खटखटाया है जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज की गई।
किशोरी के परिजनों ने बताया कि 26 जुलाई को उनकी 13 वर्षीय पोती घर से लापता हो गई थी। बच्ची को काफी तलाशा लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पीड़ित परिजनों को कुछ समय बाद ज्ञात हुआ कि गांव के ही कुछ लोगों ने बच्ची का अपहरण किया है जिसके बाद पीड़ित परिजन आरोपियों के घर पहुंचे लेकिन वहां से परिजनों को धमका दिया गया। अपना दुख लेकर परिवार के लोग थाने में पहुंचे जहां से उन्हें निराशा हाथ लगी। गुरुवार की शाम कई ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हापुड़ नीरज कुमार जादौन के पास पहुंचे और मामले से अवगत कराया। एसपी ने मामले की जांच सीओ पिलखुवा को दी जिसके बाद चार नामजद आरोपिंतों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं और बच्ची की सकुशल बरामदगी को कोशिश कर रही है।
ताज़ी सब्जियों की कार्ट घर बुलाएं, बाजार भाव पर सब्जियां पाए. Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033



























