👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शासन ने हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के वीसी का चार्ज नितिन गौड़ को दिया है। आईएएस नितिन गौड़ ने सोमवार को नगर आयुक्त गाजियाबाद का चार्ज छोड़ दिया। नितिन गौड़ ने स्पष्ट कहा है कि हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के वीसी का चार्ज लेने पर वह बिना नक्शा पास बन रही अवैध कॉलोनियों पर शिकंजा कसेंगे। इसके साथ ही नई आवासीय योजना लाकर प्राधिकरण की इनकम बढ़ाने के साथ ही क्षेत्र में विकास की नई योजनाओं को लागू करने का प्रयास भी करेंगे। गालंद में प्रस्तावित वेज़ टू एनर्जी प्लांट को लेकर उन्होंने कहा कि वह गाजियाबाद नगर निगम का पूरा सहयोग करेंगे।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:



























