हापुड़, सीमन(ehapurnews.com):नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने शुक्रवार को गढ़मुक्तेश्वर तीर्थ के पुष्पावती पूठ घाट पर अपनी माता सरला प्रकाश की अस्थियों का विसर्जन वैदिक मंत्रोचार के साथ किया। आचार्य राजीव कुमार, आचार्य कुलदीप कुमार, व दिनेश कुमार के नेतृत्व में गुरुकुल पुष्पावती पूठ के ब्रह्मचारिओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर उनके दोनों पुत्र प्रशांत व निरानन्द ने भी अपनी दादी की आत्मा की शांति के लिए गंगा मैया में स्नान कर प्रार्थना की। इस अवसर पर सूबेदार जगदीश सिंह चौहान, मूलचंद आर्य, महेश केवट, संजीव, फार्म मैनेजर तिवारी जी, गौरव कुमार, ग्राम पंचायत के सेक्रेटरी नितिन कुमार,कांति केवट,कमल केवट व लोक भारती के प्रांत संयोजक भारत भूषण गर्ग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल
🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…
Read more






















