
👁 0 views Views
श्याम खाटू की निशान यात्रा 10 मार्च को
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री श्याम मंडल (रजि.0) हापुड़ के तत्वावधान में हापुड़ में 10 मार्च 2025 सोमवार (फाल्गुन एकादशी) को श्री श्याम प्रभु खाटू वाले की 27 वीं निशान यात्रा धूमधाम के साथ निकाली जाएगी जिसकी सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। यात्रा प्रातः 9 बजे से देवी मंदिर, फ्री गंज रोड, हापुड़ से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई छोटी मंडी स्थित श्री श्याम मंदिर पर पहुंचेगी। रात्रि को मंदिर में भव्य संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। श्याम प्रभु का फूलों द्वारा अनुपम श्रृंगार किया जाएगा। यह जानकारी संस्था के मंत्री गोरी शंकर ने दी।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर





























