निशान शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री श्याम भक्त मंडल हापुड़ की अगुवाई में बुधवार को हापुड़ में खाटू श्याम बाबा की 26वीं भव्य निशान शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्याम बाबा के भक्त निशान के साथ शामिल हुए।
खाटू श्याम बाबा के भक्त महिलाएं व पुरुष निशान लेकर फ्रीगंज रोड पर स्थित श्री देवी मंदिर पर एकत्र हुए और खाटू श्याम बाबा की जय के उद्घोष के साथ निशान शोभा यात्रा धूमधाम से शुरु हुई। शोभा यात्रा रेलवे रोड, अतरपुरा चौपला, पक्काबाग, चंडी रोड, सर्राफा बाजार, बड़ी मंडी होते हुए मंडी पाटिया श्री श्याम मंदिर पहुची, जहां शोभा यात्रा ने विश्राम किया। निशान शोभा यात्रा जिस भी मार्ग से गुजरी भक्तों ने पुष्प वर्षा की।
श्री श्याम मंदिर प्रबंध समिति की ओर से प्रमोद कुमार गर्ग, गौरी शंकर, सुनील कुमार, प्रदीप गोयल, अतुल गर्ग आदि ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया।
VEDAM INTERNATIONAL SCHOOL: ADMISSIONS OPEN: 9536100111




























