👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : राज्य सभा के भाजपा सांसद व भाजपा मत्स्य प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक जयप्रकाश निषाद ने गढ़मुक्तेश्वर में दावा किया कि भाजपा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 350 सीटें जीतकर पुनः सरकार बनाएगी और विपक्ष देखता रह जाएगा। विपक्षी दलों ने जनता को बरगलाने वह उन्हें बांटने तथा लड़ाने का काम किया है। भाजपा सांसद जयप्रकाश निषाद ने बृजघाट के आरतीस्थल में नौका यात्रा को हरी झंडी दिखाई। उनके साथ विधायक कमल मलिक भी थे। उन्होंने कहा कि निषाद समाज के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार ने उनके कल्याणकारी काम किए हैं और निषाद समाज का हित भाजपा में ही सुरक्षित है। भाजपा के झंडों से सुसज्जित नौकाएं नौका यात्रा पर रवाना हुई।
सब्जियों पर 5% की छूट, डिलीवरी लेट होने पर 15% अतिरिक्त छूट: 8650607033





























