
भगवान महावीर स्वामी के मोक्ष कल्याणक पर जैन मन्दिरो मे निर्वाण लाडडू चढ़ा
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): जैन धर्म के 24 वे तीर्थकर भगवान महावीर स्वामी के मोक्ष कल्याणक दिवस पर नगर के तीनों दिगम्बर जैन मंदिरो मे जैन भक्तो ने श्रद्धांपूर्वक निर्वाण लाडडू चढाकर पूजा अर्चना की।
मंगलवार प्रातःकाल श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार, समोशरण दिगम्बर जैन मंदिर शकंर गंज, श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, मेरठ रोड पर जैन भक्तो ने बड़ी संख्या मे पहुंचकर निर्वाण लाडडू चढ़ाया तथा भक्ति भाव से पूजा अराधना की।
जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन ने बताया कि जैन धर्म के 24 वे तथा अन्तिम तीर्थकर भगवान महावीर स्वामी ने आज ही के दिन अपना भौतिक शरीर त्याग कर मोक्ष प्राप्त किया था, जैन धर्म मे 24 तीर्थकर हुए हैं जिन्होंने समाज को सत्य, अहिंसा, तप,त्याग, जीव दया का सन्देश दिया।
जैन समाज के महामंत्री अशोक जैन, कोषाध्यक्ष सुखमाल जैन, संरक्षक सदस्य सुधीर जैन, मंत्री आकाश जैन, सुरेश चन्द जैन, डाo रेखा जैन, प्रदीप जैन, विनोद बाला जैन, प्रभा जैन, बबीता जैन, गौरव जैन, नितिन जैन, सुशील जैन, राजीव जैन, आशीष जैन, स्वलिप जैन, शिल्पी जैन, प्रमोद जैन, बिजेंद्र जैन, तुषार जैन, रेणुका जैन, सुधीर जैन, राजेश जैन, पंकज जैन,मीनू जैन, तरूण जैन, हिमांशु जैन, अभिषेक जैन, रेखा जैन, प्रगति जैन, गरिमा जैन, मनीष जैन, मनीषा जैन, सजींव जैन सहित अनेक जैन भक्त उपस्थित हुए।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264































