हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बेटे ने हरियाणा में आयोजित पावर वेट लेफ्टर में दूसरा स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। हरियाणा में डीजे क्लासिक मनसार पचगांव हरियाणा में 16 अक्टूबर को पावर वेटलिफ्टर का आयोजन हुआ जिसमें निर्भय चौधरी ने भी भाग लिया। इसमें लगभग 150 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को अवार्ड और सर्टिफिकेट सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया। इस कंपटीशन में द्वितीय स्थान पर हापुड़ के निर्भय चौधरी ने बाजी मारी। निर्भय चौधरी ने 165 किलोग्राम पावर वेट लिफ्टर / वजन / उठाकर द्वितीय स्थान पर यह मुकाम हासिल किया। निर्भय चौधरी इससे पहले भी कई कंपटीशन जीत चुके हैं।
निर्भय चौधरी ने बताया कि वैसे तो उन्हें इस खेल से बहुत लगाव है। वह समय-समय पर ऐसे कंपटीशन में हिस्सा लेता रहते हैं जिसके कारण ही वह यहां तक पहुंचे हैं। इस अवसर पर निर्भय चौधरी के सभी परिचितों ने उन्हें बधाई दी।





























