
मारपीट के मामले में नौ पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव चांदनेर निवासी युवक ने उसके पिता पर हमला करने की आरोप में नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव निवासी गौरव चौहान ने बताया कि गांव के रहने वाले सतपाल और उसके परिजन उनसे और उनके परिवार के लोगों से रंजिश रखते हैं। 13 जनवरी की शाम पिता जितेंद्र सिंह घर के अंदर बैठे थे। तभी सतपाल, अंकुश, अंकित, राकेश, उपेंद्र, बिन्नी, अजब सिंह, गौरव व मयंक गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे व धारदार हथियारों के साथ उसके घर में घुस गए। आरोप है कि आरोपियों ने मिलकर उनके पिता जितेंद्र सिंह पर हमला कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में नौ पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069

































