
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव वनखंडा के पास कुचेसर चौपला से स्याना की ओर जाने वाले रास्ते पर 9 फीट लंबा अजगर देख लोगों के होश उड़ गए। मामले की जानकारी मिलने पर सर्पमित्र सत्येंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे जिन्होंने कड़ी मशक्कत के पश्चात अजगर का रिस्क्यू किया और सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। इसके पश्चात सभी ने राहत की सांस ली।
सर्प मित्र सतेंद्र शर्मा ने बताया कि करीब 9 फीट लंबे अजगर को देख लोगों के होश उड़ गए। मामले की जानकारी मिलने पर वह तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने लोगों की सहायता से आखिरकार अजगर को पकड़कर उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया।
हापुड़: ग्लोब एजेंसीज दिल्ली रोड से छूट व एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीदे वाहन: 9289923209




























