👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव पसवादड़ा में शुक्रवार को नीलगाय के झुंड ने किसान को टक्कर मार दी. इस दौरान किसान नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई. सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक किसान की मौत हो चुकी थी. किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा है.
मामला उस समय का है जब एक किसान गन्ने की फसल की निराई करने के लिए खेतों पर गया था कि अचानक नीलगाय का झुंड खेतों में आ गया जिससे अफरातफरी मच गई और किसान को नीलगाय के झुंड ने टक्कर मार दी. देखते ही देखते किसान नीचे गिर गया और नीलगाय के झुंड ने किसान को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई. किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा है.




























