👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में रविवार की सुबह शहर के पास खेल रहे कुछ युवकों की नजर कटीले तारों में फंसे नील गाय के बच्चे पर पड़ी जिसे उन्होंने बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन नीलगाय के बच्चे की मौत हो गई जिसके बाद सभी ने पास स्थित सुरक्षित स्थान पर उसे दबा दिया। नगर के कुछ युवा पास के ही जंगल में क्रिकेट खेलने के लिए गए हुए थे जहां खेतों में लगे कटीले तार में नीलगाय का एक बच्चा उसमें फंस गया। गले में तार फंसने के कारण वह बुरी तरह घायल हो गया जिसे ग्रामीणों ने निकालने का प्रयास किया लेकिन उसकी मौत हो गई।
ADMISSIONS OPEN FOR SESSION: 2023-24 ||SANSKAR EDUCATIONAL GROUP || 7251000130

































