रंगोली में निकेता अंजलि,तनिष्का और नेहा ने बाजी मारी










रंगोली में निकेता अंजलि,तनिष्का और नेहा ने बाजी मारी
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का शुक्रवार को हापुड के आर्य कन्या पीजी कॉलेज में समापन हो गया।इस मौके पर सड़क सुरक्षा समिति ने चित्रकला विभाग प्रभारी डॉ. धनेश्वरी कबीरा के सहयोग से महाविद्यालय परिसर में सड़क सुरक्षा पर रंगोली प्रतियोगिता और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया। महाविद्यालय नोडल अधिकारी (सड़क सुरक्षा) डॉ. सरोजिनी ने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं की सहभागिता और रचनात्मकता के आधार पर आकलन किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक का दायित्व संगीत विभाग से डॉ. जया शर्मा ने निभाया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम- निकिता, द्वितीय- अंजलि, तृतीय- तनिष्का और नेहा सिंह तथा पोस्टर प्रतियोगिता में महाविद्यालय की 15 छात्राओं की सहभागिता रही। इस प्रतियोगिता में निर्णायक का दायित्व राजनीति विज्ञान विभाग से डॉ. अमिता शर्मा ने निभाया। प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा- प्रथम- तनिष्का, द्वितीय- आरती सागर, तृतीय- अंजलि और दीप्ति चौधरी। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. साधना तोमर ने छात्राओं की सराहना करते हुए कहा कि छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता में विषय का निर्वाह बहुत सुंदर तरीके से किया है। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राध्यापिकाएं डॉ. अरुणा शर्मा, डॉ.आभा शुक्ला कौशिक डॉ., डॉ.वसुधा श्री, डॉ. संगीता अग्रवाल, डॉ. अपर्णा त्रिपाठी, डॉ. रुचि त्यागी, डॉ. मीनू कश्यप, श्रीमती विनीता पारस, श्रीमती प्रियंका सोनकर, डॉ. रश्मि आदि उपस्थित रही।

एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878








Related Posts

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अन्तर्गत आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाए जाने के क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी, सशक्त…

Read more

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड में तैनात विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता आशीष कौशल को हापुड से हटाकर सम्भल विद्युत विभाग से अटैच कर दिया है।अधिशासी अभियन्ता…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं
error: Content is protected !!