हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को एक अहम फैसला लिया है। सरकार ने प्रदेश में नाइट कर्फ्यू के समय में एक घंटा ढील देने का निर्णय लिया है। राज्य में अब नाइट कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा।
बता दें कि सूबे में लगातार कम हो रहे कोरोना मरीजों के आंकड़ों को देखते हुए योगी सरकार ने यह फैसला लिया है। हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार का लॉकडाउन खत्म किया था जिसके बाद सरकार ने नाइट कर्फ्यू में भी ढील देने का अहम फैसला लिया है।
सरकार के नए आदेश के मुताबिक अब प्रदेश में रात 11 बजे से ही नाइट कर्फ्यू लागू होगा। सरकार ने नाइट कर्फ्यू का समय 1 घंटा कम कर दिया है। इससे पहले यूपी में रात 10 बजे से नाइट कर्फ्यू लगता था लेकिन अब इसे बढ़ाकर 11 बजे कर दिया गया है। रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा।

सब्जियों पर पाएं 15% तक डिस्काउंट*, FREE Home Delivery के साथ: 8650607033



























