हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश में कोरना के मामले नियंत्रण होने के बाद प्रदेश सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने नाइट कर्फ्यू को भी खत्म कर दिया है। इसके लिए शासन ने सभी जिलों को निर्देश जारी कर दिए हैं। बता दें कि कोरोना काल में सरकार ने नाइट कर्फ्यू व साप्ताहिक बंदी जैसे कई कदम उठाए थे। कोरोना के घटते मामलों के साथ सरकार ने राहत देनी शुरू की। कोरोना की स्थिति नियंत्रण में आने के बाद सरकार ने नाइट कर्फ्यू को भी खत्म कर दिया है। बुधवार को समीक्षा बैठक के दौरान पाया गया कि प्रदेश में बीते 24 घंटे में मात्र 11 कोरोनावायरस के मामले सामने आए। इसके बाद सरकार ने लोगों को राहत देते हुए रात्रिकालीन कर्फ्यू भी पूरी तरह खत्म करने का फैसला लिया।
Property Mela: खरीदें प्लॉट व फ्लैट, कॉल करें 9540030099































