👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के बहुचर्चित टिंबर व्यापारी राजीव कंसल मौत के मामले में आरोपियों की जमानत की अर्जी पर माननीय न्यायालय 16 सितंबर को सुनवाई करेगा। इस मामले में आरोपियों नें जमानत हेतु अगस्त माह में अर्जी दाखिल की थी। बता दे कि टिम्बर व्यापारी राजीव कंसल ने सूदखोरों के सूद से तंग आकर देशी पिस्टल से अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। इस सिलसिले में मृतक के पिता पूरन मल नें हेंचन्द सर्राफ, संजीव कृष्णा, मलीष कंसल (मक्खन) तथा एक बिचौलिए को रिपोर्ट में नामजद कराया था। थाना हापुड़ पुलिस इस मामले की बी जांच कर रही है कि मृतक को देशी पिस्टल तथा कारतूस किसने उपलब्ध कराए थे।
बाजार से सस्ते दामों पर टाईल्स लेने के लिए कॉल करें: 9837824010



























