
सुबह को खबर, शाम को बुलडोजर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अवैध कालोनी को लेकर ई हापुड़ न्यूज द्वारा प्रकाशित एक खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। अवैध कालोनी की खबर 18 सितम्बर की सुबह ई हापुड़ न्यूज ने प्रकाशित की ओर दोपहर बाद एचपीडीए की टीम बुलडोजर लेकर पहुंच गई औऱ कालोनी को ध्वस्त कर दिया।
चमरी मे डीएवी स्कूल के पास करीब 22 सौ वर्ग मीटर में कुछ लोगों ने अवैध कालोनी काटी है और दलालों के माध्यम से प्लाट बेचे जा रहे थे। अवैध कालोनी की खबर को ई हापुड़ न्यूज ने 18 सितम्बर की सुबह प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस खबर को प्राधिकरण ने संज्ञान लिया और एक टीम गठित कर दी। प्राधिकरण के इंजीनियरों की टीम बुलडोजर लेकर कालोनी स्थल पर पहुंची और ध्वस्त कर दिया।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601






























