हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बीती शाम नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने मृतका के ससुरालियों पर गंभीर आरोपों के साथ-साथ दहेज हत्या का भी आरोप लगाया है। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता ने कोतवाली पिलखुवा में तहरीर देकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक अलीगढ़ के गांव माचोगड़िया निवासी रिंकी पुत्री मुनेश की शादी आठ माह पूर्व जनपद हापुड़ क्षेत्र की कोतवाली पिलखुवा के अंतर्गत ग्राम गालंद निवासी हरिओम से हुई थी। मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ माह बाद से ही ससुरालपक्ष के लोग छोटी छोटी बातों पर रिंकी के साथ झगड़ा करते थे और दहेज की मांग करते थे। मृतका के परिजनों ने रोते हुए बताया कि बीती देर शाम उन्हें मामला की जानकारी हुई। मृतका के पिता मुनेश ने मृतका के पति सहित तीन लोग के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की गई है।
MOBILE EXCHANGE OFFER
BUY & SELL OLD MOBILE PHONES
MOBILE FUSION :
📲 7409166666 📲 8979766582























