एलायंस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली सेवा कार्यों की शपथ










एलायंस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली सेवा कार्यों की शपथ
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): एलायंस क्लब हापुड़ महक के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने यहां अधिष्ठापन समारोह में शपथ ली कि वे सेवा कार्यों में बढ-चढ कर भाग लेंगे।
समारोह की मुख्य अतिथि अपर जिला जज छाया शर्मा ,विशिष्ट अतिथि डा आराधना बाजपेई,रेखा सिंह,डा अनिल बाजपेई,राकेश माहेश्वरी ने भगवान गणेश जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके समारोह का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि अपर जिला जज छाया शर्मा ने कहा कि हम सभी लोगों को इस मंत्र ” सेवा ही जीवन, सेवा ही उद्देश्य” के साथ कार्य करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए हमें मानव सेवा भी करनी चाहिए। इससे हमें पुण्य की प्राप्ति होती है। हम सफलता को हासिल करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ते हैं।
अधिष्ठापन अधिकारी डा आराधना बाजपेई ने नवनियुक्त पदाधिकारियों में अध्यक्ष पद के लिए अलका माहेश्वरी,सचिव पद के लिए डा सुनीता शर्मा,एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए सारिका गुप्ता को शपथ दिलाई।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अलका माहेश्वरी, सचिव डा सुनीता शर्मा एवं कोषाध्यक्ष सारिका गुप्ता ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है उसका पालन वे पूर्ण निष्ठा के साथ करेंगी।
मंच का संचालन डा अनिल बाजपेई ने किया।
मल्टीपल चेयरमैन राकेश माहेश्वरी ने कहा कि रूबीना माहेश्वरी के मार्गदर्शन में संस्था ने 50 से भी ज्यादा प्रोजेक्ट्स किए हैं यह एक अद्भुत मिसाल है।उन्होंने आश्वाशन देते हुए कहा कि वे पूर्ण सहयोग देने के लिए तत्पर हैं।
राकेश माहेश्वरी ने नए सदस्यों में मंजुला,ज्योति साहनी,मुद्रिका एवं सरिता गुप्ता का इंडक्शन किया।
बिनीता माहेश्वरी,वृंदा,प्रतिभा गुप्ता, बीना वर्मा,संगीता माहेश्वरी,रुचि,बबिता शर्मा,का सहयोग रहा
विनोद गुप्ता,रविंद्र सिंघल, अजय बंसल,सुनील शर्मा,माधव बंसल ,ललित गोयल,सचिन अग्रवाल,अरुण अग्रवाल,डा राजेश्वर,विपिन सिंघल,दीपक,जितेंद्र सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

30 हजार लाएं, नकद पुरस्कार व उपहार के साथ सेंट्रल लोक लगी ई-रिक्शा घर ले जाएं: 7906867483








  • Related Posts

    रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जनवरी-फरवरी 2026 के महीने में प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट के आधार पर कई प्रतिष्ठानों से…

    Read more

    सतनाम यादव (पूर्व सभासद) नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    🔊 Listen to this

    Read more

    You Missed

    रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी

    रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी

    सतनाम यादव (पूर्व सभासद) नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    सतनाम यादव (पूर्व सभासद) नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    पीएम मोदी के मेरठ दौरे से पहले हापुड़ में सोशल मीडिया पर हलचल, UGC कानून का विरोध

    पीएम मोदी के मेरठ दौरे से पहले हापुड़ में सोशल मीडिया पर हलचल, UGC कानून का विरोध

    हज यात्रियों के लिए खास खबर

    हज यात्रियों के लिए खास खबर

    मेगा व बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफलता हेतु न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

    मेगा व बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफलता हेतु न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

    सास व साले पर जानलेवा हमले के आरोपी दामाद को पुलिस ने भेजा जेल

    सास व साले पर जानलेवा हमले के आरोपी दामाद को पुलिस ने भेजा जेल
    error: Content is protected !!