
एलायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 142 के अधिष्ठापन समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़, एलायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 142 हापुड का इंस्टॉलेशन समारोह धूमधाम से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पूर्व इंटरनेशनल प्रेसीडेंट के. जी. अग्रवाल, इंटरनेशनल चेयरमैन डॉ. अनिल बाजपेई, मल्टिपल काउंसिल चेयरमैन अजय बंसल, अधिष्ठापन अधिकारी डॉ. अराधना बाजपेई, नवनिर्वाचित डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुनील शर्मा, डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सचिव सचिन अग्रवाल एवं डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट कोषाध्यक्ष राहुल गुप्ता ने दीप प्रज्जवलित करके किया।
कार्यक्रम में पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अजय बंसल ने अपना कार्यभार नवनिर्वाचित डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुनील शर्मा को सौंपा।
अधिष्ठापन अधिकारी डॉ. आराधना बाजपेई ने सुनील शर्मा को डिस्ट्रिक्ट गवर्नर,सचिन अग्रवाल को सचिव, एवम राहुल गुप्ता को कोषाध्यक्ष पद की शपथ दिलाते हुए कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि सुनील शर्मा के नेतृत्व में डिस्ट्रिक्ट 142 नई बुलंदियों को स्पर्श करेगा।
इंटरनेशनल चेयरमैन डॉ. अनिल बाजपेई ने कहा –
“एलायंस क्लब सेवा, सौहार्द और संस्कार की मिसाल है।
मल्टिपल काउंसिल चेयरमैन अजय बंसल ने कहा – “एलायंस क्लब केवल संगठन नहीं, बल्कि सेवा की धारा है।
नवनिर्वाचित डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुनील शर्मा ने कहा “मैं अपने दायित्व को सेवा भाव और समर्पण के साथ निभाऊंगा।
इस अवसर पर मोहित अग्रवाल, अनुज गोयल, मयंक, भगवंत गोयल, सारिका गुप्ता, अल्का, बबीता, माधव बंसल, महावीर वर्मा, राकेश महेश्वरी, लोकेश, अनिल स्वामी, राजेन्द्र अग्रवाल, पारुल अग्रवाल, सिमरन गोयल, उर्मिला शर्मा, सुधीर जैन, अनिल, सुनील, आदित्य कपिल, , नितिन, अभिषेक, क्षमा शर्मा, कीर्ति आदि को इंटरनेशनल पिन एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365






























