बृजघाट टोल पर एक अप्रैल से नई दरें लागू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के पौराणिक तीर्थस्थल बृजघाट टोल प्लाजा पर 31 मार्च की मध्य रात्रि यानि कि एक अप्रैल-2024 की भोर 00.00 बजे से टोल दरों को संशोधित किया गया है जिसके लिए एचएचएआई ने सूचना जारी की है।

नई दरें इस प्रकार होंगी। एक तरफा यात्रा के लिए शुल्क कार, जीप, वैन या हल्के मोटर वाहन 110 रुपए, हल्के वाणिज्यिक वाहन, हल्के माल वाहक वाहन या मिनी बस 175 रुपए, बस या ट्रक (दो धुरी वाले) 370 रुपए, तीन धुरी वाले वाणिज्यिक वाहन 400 रुपए, भारी संनिर्माण मशीनरी या अर्थ मूविंग उपस्कर या बहुधुरीय वाहन 575 रुपए तथा बड़े आकार वाले वाहन ( सात या अधिक धुरी वाले) 700 रुपए होंगे।
रियायत- बृजघाट टोल प्लाजा पर उक्त वाहनों को यह रियायत उपलब्ध रहेगी। शुल्क भुगतान करने की अवधि से 24 घंटे में वापसी यात्रा के लिए सभी प्रकार के उक्त वाहनों पर 25 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
II CLASS से X CLASS तक की ट्यूशन क्लास के लिए कॉल करें: 875533212




























