अवैध खनन की नई तस्वीर सामने आई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): वैसे तो मिट्टी की अवैध खनन की खबरें जनपद हापुड़ के कोने-कोने से मिल रही है और खबरों को संज्ञान में लेकर पुलिस व प्रशासन कार्यवाही भी कर रही है, परंतु नजराना देकर यह धंधा खूब पनप रहा है। अब अवैध खनन से मिट्टी के प्रयोग की नई तस्वीर सामने आई है।
हापुड़ के मेरठरोड पर संजय विहार कालोनी है, जहां अवैध रुप से तथा मानकों के विपरीत भवन निर्माण, दुकानें व व्यवसायिक ठिकानों का निर्माण एचपीडीए की सांठगांठ से हो रहा है। प्लाटों के भराव के लिए मिट्टी की जरुरत पड़ रही है। खनन माफिया रातों रात मिट्टी ट्रैक्टर ट्रालियों की मदद से ठिकाने पर पहुंचा रहे है। संजय विहार कालोनी में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है।
संजय विहार कालोनी के मेरठ रोड द्वार पर पुलिस चौकी स्थित है। इस चौकी के आगे से ही निकल कर मिट्टी से लदी ट्रालियां जाती है औऱ जरुरत मंदों के ठिकानो पर अवैध खनन की मिट्टी डाल कर चली जाती है। खबर के साथ संलग्न फोटों कुछ ऐसी ही कहानी बयां कर रही है।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010





























