बिजली चोरी का नया तरीका, एबीसी वायर में घुसाई गर्म लोहे की रोड व कील
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बिजली चोर भी चोरी करने के लिए तरह-तरह के पेंतरे अपना रहे हैं। हापुड़ में बिजली चोरों ने अब कटिया डालने का नया तरीका अपनाया जिन्होंने एबीसी की तार में गर्म लोहे की रोड, कील और पेचकस डालकर बिजली चोरी की। जब विद्युत विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की तो वह दंग रह गई। 16 चोरों के खिलाफ कार्रवाई की गई। हालांकि इस दौरान कई चोर कटिया उतारने में सफल रहे।
रिवैंप योजना और बिजनेस प्लान के तहत करोड़ों रुपए की लागत से मोहल्ले में एबीसी वायर बिछाई गई है जिससे बिजली चोरी को रोका जा सके। हापुड़ रामपुर रोड पर स्थित बिजली घर से जुड़े मोहल्ला कोटला मेवतियान, नवी करीम, रफीक नगर में 30 फीसदी से ज्यादा लाइन लॉस है। इन मोहल्लों में हाल ही में नए एबीसी तार भी डाले गए लेकिन बिजली चोरी कम नहीं हुई। आए दिन यहां लीड जलने के मामले सामने आते हैं। ऐसे में विद्युत विभाग की टीम ने जब मोहल्ले में छापा मारा तो वह दंग रह गई।
टीम ने देखा कि लोगों ने अपने घर के बाहर से गुजर रही एबीसी लाइन में लोहे की रोड गर्म कर घुसाई हुई थी। कहीं कील गाड़कर चोरी हो रही थी तो कहीं तार काटकर उसमें पेचकर घुसाकर चोरी की जा रही थी। इसके बाद बिजली विभाग की टीम ने बिलाल कुरेशी तुला वाले, खालिद, शहजाद, कलीन, हारून, कय्यूम, नौशाद, अमित, अजय, आस मोहम्मद, गजेंद्र के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
हापुड़ में बन रहा एम एंड एम प्लाजा, निवेश का बेहतर विकल्प: 9068082168
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586































