हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सरस्वती इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साईसेस, अनवरपुर जिला हापुड़ में गुरुवार को पोस्ट ग्रेजुएट एम.डी.व एम.एस. कोर्स में प्रवेश किए गए छात्रों के हेतु उनमुखीकरणी प्रोग्राम आयोजित किया गया। जिसमें नये छात्र-छात्राओं को कालेज, पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम एम.सी.आई विश्वविधालय व संस्थान के नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रोग्राम का शुभारंभ सरस्वती वंदना व दीप प्रज्जवलित करके किया गया।

कालेज के प्रधानाचार्य द्वारा सभी छात्रों का कालेज में प्रवेश लेने पर स्वागत किया गया। प्रोग्राम से सभी वर्षो के पोस्ट ग्रेजुएट छात्र व फैक्लटी सम्मलित हुए। इस अवसर पर संस्थान की वाइस चेयरपर्सन श्रीमती रम्या रामाचंद्रन,प्रधानाचार्य डा.आर.सी.पुरोहित एवं चिकित्सा अधीक्षक डा.सैय्यद अली ईमाम, वाइस प्रधानाचार्य डा.सौरभ गोयल, अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक डा.सरनदीप सिंह पुरी, डिप्टी डायरेक्टर डा.सीमा, मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य एम.नटराजन, एडमिनिसटे्रटिव आफिसर डा.खुशबू द्वारा सम्बोधित किया गया।
यह प्रोग्राम 3 दिन तक चलेगा जिसमें नये छात्र-छात्राओं को विभिन्न विषयों पर जानकारी वरिष्ठ अध्यापकों द्वारा दी जाएगी। जिसमें विशेष रुप से क्लीनिकल रिसर्च करने के तौर तरीके पर जोर दिया जाएगा।



























