हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला बेसिक शिक्षा विभाग की अगुवाई में शनिवार को हापुड़ में आयोजित निपुण विद्यालय सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि जब से सूबे में योगी सरकार सत्तागढ़ हुई हैं। तब से प्रदेश भर में बेसिक शिक्षा के स्तर में व्यापक सुधार हुआ हैं और केंद्र सरकार द्वारा प्रत्येक क्षेत्र के विकास के लिए बनाई गई योजनाओं को कार्यान्वित किया गया हैं। समारोह का शुभारंभ सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, विधायक विजयपाल आढ़ती, भाजपा के जिलाध्यक्ष नरेश तोमर ने दीप प्रज्जवलित करके किया। उन्होंने निपुण विद्यालयों की शिक्षक व शिक्षिकाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि यह प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली का ही नतीजा हैं कि बेसिक विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ रही हैं। विद्यालय भवनों की सुविधाओं से लेंस किया जा रहा हैं। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार आया हैं। इसके लिए शिक्षक बधाई के पात्र हैं। गत 7 वर्षों में उत्तर प्रदेश ने प्रगति के नए आयाम स्थापित किए हैं। इस अवसर पर भाजपा नेता मोहन सिंह, पुनीत गोयल, शिक्षा जगत की हस्तियां मौजूद थी।
रविंद्र ब्रांड: शुद्ध सरसों का तेल: 9837028800, 9917094400



























