
हापुड़ में नए गुड़ की आवकें शुरु
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ नवीन मंडी स्थल पर बुधवार को नए गुड़ की आवकें शुरु हो गई और गत वर्ष के मुकाबले गुड़ का भाव 100 रुपए प्रति मन ऊंचा खुलने से किसान व व्यापारी खुश नजर आए। हापुड़ मंडी में बुधवार को करीब 25 सौ गुड़ बाल्टी की आवकें हुई और गन्ना भी 330-350 रुपए प्रति क्विंटल बिका। हापुड़ मंडी मे गुड़ की मांग दुर्गा पूजा की असम, बंगाल, बिहार से आई है।
गत वर्ष के मुकाबले हापुड़ मंडी में करीब 10 दिन पहले ही नए गुड़ की आवकें शुरु हो गई। हापुड़ के आस-पास के इलाके से कई किसान गुड़ छोटा हाथी में लेकर पहुंचे, जहां किसानों ने मंडी के प्लेट फार्म पर गुड़ उतारा। प्लेटफार्म पर ही व्यापारी एकत्र हुए और किसानों की उपस्थिति में गुड़ की बोली लगाई गई। गुड़ का भाव 1900 रुपए प्रति मन खुला, जबकि गत वर्ष 1800 रुपए खुला था। व्यापारियों ने गुड़ की क्वालिटी को उत्तम बताया है औऱ भविष्य में और सुधार की आशा व्यक्त की है। हवा का रुख बदलने पर गन्ने में रिकवरी बढ़ेगी। हापुड़ में क्रेशर पर गन्ना 330-350 रुपए प्रति क्विंटल बिका। व्यापारियों का कहना है कि यह साल गन्ना किसानों के लिए लाभकारी रहेगा।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025





























