पक्षी औषधालय छोड़कर गये कर्मचारी के स्थान पर नई नियुक्ति
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): जैन समाज हापुड के तत्वावधान में संचालित निशुल्क पक्षी औषधालय समिति की एक बैठक समिति के अध्यक्ष विनीत जैन की अध्यक्षता मे आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार पर सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन महामंत्री राजीव जैन ने किया, बैठक मे पक्षी औषधालय की विभिन्न व्यवस्थाओं, दानदाताओ की संख्या बढ़ाने आदि पर विचार विमर्श हुआ। औषधालय के कर्मचारी मनोज द्वारा कार्य छोड़कर चले जाने के कारण दूसरे कर्मचारी राजेन्द्र को नियुक्त किया गया। रविवार को कर्मचारी की छुट्टी के दिन अथवा अकस्मात अवकाश लेने पर घायल पक्षियों को लाने के लिए अतिरिक्त कर्मचारी सौरभ को आंशिक रूप से कार्य करने का दायित्व सौपा गया। बैठक मे समिति के उपाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन, मंत्री आकाश जैन, सह मंत्री हिमांशु जैन, कोषाध्यक्ष अर्चित जैन,तुषार जैन आदि उपस्थित रहे।
99 स्टोर मिनी मॉल से 99 में खरीदें अधिकांश सामान: 81918 20867




























