हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में टू-व्हीलर चोरों के हौंसले लगातार बुलंद हो रहे हैं। सड़क पर बेखौंफ होकर घूमने वाले ये स्कूटी चोर सड़क पर खड़ी स्कूटी की ताक में रहते हैं और मौका लगते ही हाथ साफ कर जाते हैं। ताजा मामला हापुड़ कोतवाली क्षेत्र न्यू आलोक कॉलोनी का है जहां रविवार को लॉकडाउन के समय दो चोरों ने स्कूटी को चुराने का प्रयास किया लेकिन दोनों बदमाशों को सफलता हाथ नहीं लगी। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
रविवार को हापुड़ की न्यू आलोक कॉलोनी में घर के बाहर एक स्कूटी खड़ी थी। दोपहर लगभग सवा तीन बजे के आसपास दो लोग सूनसान पड़ी गली में घूसते हैं एक के हाथों में बोतल तो दूसरे के कानो पर मोबाइल… दोनों गली में घूसते हैं और उनकी नजर एक स्कूटी पर पड़ जाती है। स्कूटी देखकर दोनों उसे चोरी करने की योजना बनाते हैं और एक दूसरे को इशारा करते हैं। गली में घूसे दोनों संदिग्ध वापस स्कूटी की ओर रुख करते हैं और उनमें से एक कुछ चीज निकालकर स्कूटी पर बैठ जाता है और स्कूटी का लॉक तोड़ने की कोशिश करता है।
युवक स्कूटी में लगे मैगनेटिक लॉक को तो तोड़ लेता है लेकिन दूसरा लॉक तोड़ने से पहले ही कोई गली में घूस जाता है जिसे देख दोनों स्कूटी चोर मौके से निकल लेते हैं। बता दें हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में स्कूटी चोरों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहा हैं अभी कुछ दिन पहले भी स्कूटी चोरों ने न्यू पटेल नगर में एक स्कूटी को अपना निशाना बनाया था हालांकि वाहन स्वामी को कुछ घंटों बाद ही स्कूटी लावारिस हालत में मिल गई थी।





























