हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना संभवाली क्षेत्र के गांव हाजीपुर निवासी 45 वर्षीय नेत्रपाल की मेरठ में सड़क हादसे के दौरान मौत हो गई जबकि उसका साथी शेखर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि नेत्रपाल के छह बच्चे हैं। सबसे बड़े बेटे की उम्र लगभग 16 वर्ष के आसपास है।
मेरठ के परतापुर में स्थित तेल डिपो में काम करने वाले नेत्रपाल और शेखर बुधवार की रात को बाइक पर सवार होकर अपनी ड्यूटी से घर लौट रहे थे। जैसे ही दोनों खरखौदा क्षेत्र के अंतर्गत केली गांव के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें से नेत्रपाल ने दम तोड़ दिया जबकि शेखर का उपचार चल रहा है जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

































