हापुड़, सीमन/पुलकित अग्रवाल (ehapurnews.com) : हापुड़ के प्रमुख बाजार कसेरठ बाजार शनिवार से अब नेता जी नरेश कसेरा मार्ग के नाम से जाना जाएगा। कसेरठ बाजार के नाम परिवर्तन का निर्णय नगर पालिका परिषद हापुड़ ने एक बैठक में सभासदों व व्यापारियों की मांग पर लिया था जिसका व्यापारी वर्ग ने स्वागत किया।
भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने हजारों व्यापारियों की उपस्थिति में शनिवार को नेता जी नरेश कसेरा मार्ग का लोकार्पण किया। समारोह का आयोजन हापुड़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल हापुड़ ने किया। व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष बिजेंद्र पंसारी व अमन गुप्ता ने कहा कि व्यापारी नेता नरेश अग्रवाल, जिन्हें व्यापारी आदर और सम्मान के साथ नेताजी कह कर पुकारते थे, ने सदैव व्यापार व व्यापारी के हित तथा सम्मान के लिए लड़ाई लड़ी। उनकी याद सदैव बनी रहेगी।
कसेरा एसोसिएशन के महामंत्री गोविंद अग्रवाल ने समारोह में आए अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर विधायक विजयपाल, चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत, हापुड़ शहर अध्यक्ष विनीत दिवान, प्रवीण सिंघल, विजय अग्रवाल, अशोक बबली, प्रदीप जैन, योगेंद्र अग्रवाल, जितेंद्र कंसल, सचिन गोयल, सुनील जैन आदि उपस्थित थे।
चंडी मंदिर प्रबंध समिति के 15 सदस्यों वाली प्रबंध समिति के सदस्य के रूप में प्रणव वर्मा पुत्र स्व. राकेश कुमार वर्मा (वर्मा एग्रीकल्चर स्टोर वाले) चुनावी मैदान में

Property Mela: खरीदें प्लॉट व फ्लैट, कॉल करें 9540030099






























