VIDEO:हापुड़: बीजेपी नेता हरेंद्र प्रमुख पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में शुक्रवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कड़ी सुरक्षा के बीच सम्पन्न हुए। इस दौरान थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में गांव नूरपुर में वोटरों के हंगामें को देखते हुए पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया जिससे स्थिति काबू में हुई। दरअसल भाजपा नेता हरेंद्र प्रमुख ने अपने कुछ समर्थकों के साथ बीडीसी में मतपत्रों में खामियां होने का आरोप लगाया जिसके बाद कुछ लोगों ने हंगामा कर दिया जिसके चलते मतदान प्रक्रिया बाधित हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर हालात को काबू में किया।

बता दें कि पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र सिंह वार्ड संख्या 122 से बीडीसी के प्रत्याशी हैं। हरेंद्र व उनके समर्थकों ने वार्ड 121 और 122 के मतपत्रों में कमी होने का आरोप लगाया जिसके बाद मतदान प्रक्रिया बाधित हो गई। मामला की सूचना मिलने पर आला-अफसर मौके पर पहुंचे जिसके बाद अधिकारियों व हरेंद्र प्रमुख में नोकझोंक बढ़ गई। मामले को संभावने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर हालात को काबू में किया और करीब तीन घंटे बाद मतदान फिर से शुरु हुआ। बता दें कि चुनाव में कड़े बंदोबस्त किए गए थे और इस दौरान एडीजी राजीव सभरवाल ने जनपद हापुड़ में सुरक्षा व्यवस्थाओ का जायजा भी लिया।

हापुड़: सैनेट्री के सामान के लिए कॉल करें: 9811511213, 8800771632







Related Posts

बाबूगढ़: विशाल हिंदू सम्मेलन में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में बाबूगढ़ छावनी में स्थित गढ़ रोड पर रविवार को हिंदू सम्मेलन समिति द्वारा विशाल हिंदू सम्मेलन…

Read more

अवैध चाकू के साथ एक गिरफ्तार

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बाबूगढ़: विशाल हिंदू सम्मेलन में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग

बाबूगढ़: विशाल हिंदू सम्मेलन में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग

अवैध चाकू के साथ एक गिरफ्तार

अवैध चाकू के साथ एक गिरफ्तार

वैदिक यज्ञ यात्रा से किया ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभ

वैदिक यज्ञ यात्रा से किया ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभ

भाकियू लोकहित ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

भाकियू लोकहित ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

पिलखुवा: हादसे में पलटी स्कॉर्पियो कार

पिलखुवा: हादसे में पलटी स्कॉर्पियो कार

भूमि बेचने पर मां ने बेटे के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

भूमि बेचने पर मां ने बेटे के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
error: Content is protected !!