हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले 6 साल के मासूम के साथ गन्ने में ले जाकर पड़ोसी द्वारा कुकर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। बच्चे की रोने की आवाज सुनकर मौके पर मौजूद राहगीर इकट्ठा हुए जिन्हें देखकर आरोपी मौके से भाग खड़ा हुआ। पीड़ित बच्चे के परिजनों की तहरीर पर हाफिजपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार मामला 15 जनवरी का है जब हाफिजपुर क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला छह वर्षीय बालक घर के बाहर खेल रहा था जिसपर पड़ोसी की नजर पड़ गई। बच्चे को टॉफी दिलाने के बहाने बहला-फुसलाकर वह जंगल में ले गया और कुकर्म का प्रयास किया। बच्चे का शोर सुनकर राहगीर इकट्ठा हुए जिन्हें देखकर आरोपी मौके से भाग खड़ा हुआ। स्वजन की तहरीर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आर. जी. सुमंगलम फार्मस बुक कराने के लिए कॉल करें : 7017182102





























